गढ़वाल विश्वविद्यालय में नशामुक्ति का संकल्प: 200 विद्यार्थियों ने ली शपथ

श्रीनगर (उत्तराखंड)नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के परिसर में शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 200 से अधिक विद्यार्थियों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने नशामुक्ति की शपथ ली और परिसर को नशामुक्त बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में डॉ. राकेश सिंह नेगी, विश्वविद्यालय के एनएसएस कोऑर्डिनेटर, ने युवाओं को विकसित भारत यूथ डायलॉग, नशा मुक्त भारत और युवा कनेक्ट जैसे राष्ट्रीय अभियानों से जोड़ने के लिए माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का अनुरोध किया।

मंत्रालय के साथ ऑनलाइन संवाद के दौरान यह तय किया गया कि परिसर में नशा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। डॉ. नेगी ने युवाओं को भारत के विकास में उनकी अहम भूमिका के प्रति जागरूक किया और सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने का आग्रह किया।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments