NEET परीक्षा को लेकर देहरादून पुलिस अलर्ट, ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

देहरादून। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली NEET (UG) परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए देहरादून पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस लाइन में परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष ब्रीफिंग की गई।

पुलिस अधीक्षक अपराध और पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा आयोजित इस ब्रीफिंग में सभी जोनल अधिकारियों को परीक्षा व्यवस्थाओं की सघन निगरानी के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को कहा गया कि परीक्षा केंद्रों पर कंट्रोल रूम, जैमर और सीसीटीवी कैमरों की स्थापना समय से पूर्ण कर उनकी कार्यशीलता की जांच सुनिश्चित करें।

परीक्षा के दिन सभी जोनल अधिकारियों को निर्धारित समय से चार घंटे पहले केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी भी परीक्षा केंद्र की चारदीवारी क्षतिग्रस्त न हो, और यदि ऐसा पाया जाए तो तत्काल उसका समाधान कराया जाए।

हर परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र के भीतर किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

इसके अलावा केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मोबाइल पुलिस टीमें तैनात की जाएंगी। थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में होटल, ढाबों, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं की नियमित जांच कर संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आवश्यक होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments