
देहरादून। जिले में पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने विभिन्न कोतवाली और शाखाओं में तैनात निरीक्षकों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं, जिसके साथ ही कई थाना प्रभारियों की भूमिका बदल गई है।
जारी सूची के अनुसार निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट को रिज़र्व पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर कोतवाली ऋषिकेश की कमान सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट को कोतवाली ऋषिकेश से हटाकर कोतवाली नगर का प्रभारी बनाया गया है।
इसी क्रम में निरीक्षक हरिओम राज चौहान को कोतवाली नगर से स्थानांतरित कर चुनाव सेल पुलिस कार्यालय भेजा गया है।
रिज़र्व पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक राकेश गुसाईं को अब कोतवाली डोईवाला का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि निरीक्षक कमल कुमार लुंठी को डोईवाला से स्थानांतरित कर थाना रायवाला की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर को कोतवाली डालनवाला से हटाकर शिकायत प्रकोष्ठ शाखा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक नरेंद्र सिंह गहलावत को शिकायत प्रकोष्ठ से स्थानांतरित कर कोतवाली डालनवाला की कमान सौंपी गई है।
इन तबादलों के साथ जिले में पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा और नई रणनीति के साथ काम करने की उम्मीद जताई जा रही है।
यहां देखें तबादला आदेश


Recent Comments