
देहरादून / विकास नगर। देहरादून पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 7.59 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹ 2 लाख से अधिक है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून की रणनीति के तहत कोतवाली विकास नगर पुलिस ने एक टीम गठित की थी। इस टीम ने 20 जून 2026 को हीरालाईन ढकरानी क्षेत्र में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सोहेल उर्फ मुर्गा (21 वर्ष), पुत्र निसार, निवासी वार्ड नं0 09 ढकरानी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त से पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ कोतवाली विकासनगर में पहले से कई मामले दर्ज हैं, जिनमें NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने बताया कि अवैध स्मैक के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया गया है। दून पुलिस ने मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने हेतु लगातार कार्यवाही जारी रखी है।

इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में व0उ0नि0 शिशुपाल सिंह राणा, उ0नि0 ओमवीर चौधरी, उ0नि0 संदीप पंवार, कानी0 नवीन कोहली, कानी0 नरेश पन्त, और कानी0 अनिरुद्ध शामिल थे। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना देने में सहयोग करें, ताकि देवभूमि को नशामुक्त बनाया जा सके।

Recent Comments