आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड पर सीएम धामी फहराएंगे तिरंगा

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस को इस बार राजधानी देहरादून में भव्य और गरिमापूर्ण तरीके से मनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि मुख्य समारोह ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह 10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ भी पूरे भाव के साथ मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्वयं शामिल होंगे। अधिकारियों को 1947 के भारत विभाजन की पीड़ा झेलने वाले लोगों को आमंत्रित करने और नई पीढ़ी को इस त्रासदी से अवगत कराने के लिए विशेष प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदर्शनी का उद्देश्य सामाजिक एकता और सद्भाव को मजबूत करना बताया गया।

परेड ग्राउंड में पुलिस बैंड की देशभक्ति धुनों के बीच राष्ट्रगान होगा। पुलिस, अर्धसैनिक बल, होमगार्ड, एनसी और पीआरडी की टुकड़ियां भव्य परेड कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगी। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राज्य आंदोलनकारियों, खिलाड़ियों और उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि 14 अगस्त की शाम 6 बजे से शहर के प्रमुख चौराहों पर देशभक्ति गीत बजाए जाएंगे। सरकारी भवनों और प्रमुख इमारतों को एलईडी बल्बों से सजाया जाएगा। शिक्षण संस्थानों में सुबह 7 बजे प्रभात फेरी, विचार गोष्ठी, निबंध और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। नगर निगम को पार्कों, स्मारकों और चौराहों की विशेष सफाई व सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए गए हैं।

इस बार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को व्यापक बनाने के लिए ब्लॉक और विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्राएं व साइकिल रैलियां निकाली जाएंगी। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पूरे जनपद में बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। समारोह को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त रखने के सख्त निर्देश भी दिए गए हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसपी प्रमोद कुमार, अपर जिलाधिकारी स्मृता परमार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments