भाजपा ने कठोर नकल रोधी कानून पर जताई खुशी, राहुल के अनर्गल बयानों पर किया पलटवार!

राहुल ने भ्रम एवं सनसनी फैलाने के लिए गृह मंत्री पर लगाये झूठे आरोप: भट्ट

राजनीति के लिए, राहुल ने संसद के अंदर किया छात्रों का अपमान : भट्ट

देहरादून । भाजपा ने लोकसभा द्वारा ऐतिहासिक और कठोर नकल रोधी कानून संशोधन विधेयक पास होने पर खुशी जताई है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने बहस के दौरान राहुल गांधी द्वारा गृह मंत्री पर लगाये झूठे आरोपों को भ्रम और सनसनी की कोशिश बताया है। वहीं कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि राहुल संसद के अंदर छात्रों का अपमान किया है।

उन्होंने मीडिया के माध्यम से जारी प्रतिक्रिया में कहा कि नकल और पेपर लीक पर कड़े उपायों को लेकर छात्रों और देश से पीएम मोदी द्वारा किए वादों के क्रम में आज कठोरतम नकल कानून संशोधन विधेयक मंजूर किया है। उन्होंने इस क्रांतिकारी कदम के लिए प्रधानमंत्री एवं संसद के सभी लोकसभा सांसदों का सहृदय आभार व्यक्त किया है। वहीं उम्मीद जताई कि यह कानून युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने में मील का पत्थर साबित होगा।

इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा संसद और मीडिया में फैलाए जा रहे भ्रम, झूठ और सनसनीखेज बयानों की कड़े शब्दों में निंदा की है। कहा, राहुल गांधी ने केवल सनसनी फैलाने के उद्देश्य से गृह मंत्री अमित शाह का नाम घसीटा है। राहुल गांधी का यह दावा पूरी तरह से झूठा और निराधार है कि दिल्ली में छात्रों पर गोली चलाई गई या ऐसा कोई हुक्म दिया गया। उनके पास अपनी बात को साबित करने के लिए कोई ठोस तथ्य नहीं हैं। वहीं उन्होंने राहुल द्वारा देश के पढ़े-लिखे और समझदार छात्रों को “इडियट” और “अंधभक्त” कहना बेहद शर्मनाक है। इस प्रकार की शब्दावली का प्रयोग करके उन्होंने पूरे देश के युवाओं और छात्रों का घोर अपमान किया है, जिसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा आज जिन अमित शाह की दृढ़ नीतियों से देश के दुश्मन और आतंकवादी कांपते हैं, उनके खिलाफ राहुल गांधी यह बचकाना बयान दे रहे हैं कि उनसे लोग डरते हैं। यह उनकी राजनीतिक अपरिपक्वता को दर्शाता है। ये सब कांग्रेस की अराजकता फैलाने की साजिश का हिस्सा है। क्यूंकि कांग्रेस पार्टी यह अच्छी तरह जानती है कि जनता के वोट से वे कभी सत्ता में वापस नहीं आ सकते। इसलिए राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी देश में भ्रम, झूठ और अराजकता का माहौल पैदा करके अपनी बची-कुची राजनीति चमकाने का नाकाम प्रयास कर रही है।

​वहीं भरोसा जताया कि देश प्रदेश की जनता और युवा कांग्रेस के इन राजनीतिक पैंतरों और झूठ को भली-भांति समझते हैं। यही वजह है कि वे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के विकास के साथ मजबूती से खड़े हैं।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments