NEET-UG परीक्षा से पहले दून पुलिस का अंतिम निरिक्षण , एसपी स्तर के अधिकारियों ने खुद परखे सभी केंद्र

जैमर, सीसीटीवी और कंट्रोल रूम की क्रियाशीलता जांची, सख्त फ्रिस्किंग के बाद ही मिलेगी केंद्र में एंट्री

देहरादून। 21 जून को होने वाली NEET-UG पुनः परीक्षा से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को दून पुलिस ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अपराध, नगर एवं ग्रामीण तथा संबंधित क्षेत्राधिकारियों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में स्थित सभी परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रों में लगाए गए जैमर, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, सिटिंग प्लान और प्रवेश-निकास मार्गों की व्यवस्था को बारीकी से जांचा गया। जहां भी कोई कमी मिली, उसे तत्काल उच्चाधिकारियों और संबंधित केंद्र के प्रधानाचार्य से समन्वय कर मौके पर ही दूर किया गया।

परीक्षा के दौरान किसी भी गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे, इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक परीक्षार्थी की कड़ी जांच-तलाशी के बाद ही उसे केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाए। परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध तत्वों पर नजर रखने के लिए विशेष मोबाइल टीमें भी तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही नजदीकी होटलों, गेस्ट हाउसों और धर्मशालाओं में ठहरे लोगों की नियमित जांच और संदिग्धों से पूछताछ व सत्यापन की कार्यवाही भी जारी रखने को कहा गया है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments