
देहरादून। देहरादून पुलिस ने रायपुर थाना क्षेत्र में हुई वाहन चोरी के मामले का 24 घंटे से भी कम समय में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने रिंग रोड रायपुर के पास से दो अभियुक्तों को चोरी की गई रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, 27 जून की रात को रायपुर निवासी सिकंदर पुत्र पिंकू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर के आंगन में खड़ी उनकी रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल (नंबर: यूके-07-बीपी-8175) चोरी हो गई है। इस शिकायत के आधार पर थाना रायपुर में मु0अ0स0-254/2026 धारा-303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू की। दिनांक 29 जून को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान रिंग रोड रायपुर के पास से मोहम्मद मकसूद पुत्र सुलेमान (25, निवासी ईश्वर विहार, रायपुर) और मोहम्मद अवतार पुत्र मोहम्मद जफरुल (26, निवासी ईश्वर विहार, रायपुर) को चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे नशे के आदी हैं तथा अपने नशे और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए इस वाहन चोरी को अंजाम दिया था। वे चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने समय रहते उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Recent Comments