उत्तराखंड पशु चिकित्सा परिषद चुनाव में डॉ. दीप्ति अरोड़ा की शानदार जीत, शीर्ष चार में किया स्थान हासिल

देहरादून। उत्तराखंड पशु चिकित्सा परिषद (UVC) के निर्वाचन परिणाम घोषित हो गए हैं। चुनाव में महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए डॉ. दीप्ति अरोड़ा ने शानदार जीत दर्ज कर परिषद में अपनी जगह बनाई है। प्रदेश भर के पशु चिकित्सकों ने इस चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान किया।

चुनाव में विजयी रहे शीर्ष चार प्रत्याशियों को मिले मतों का विवरण इस प्रकार है-

डॉ. राहुल कुमार जोशी को सर्वाधिक 431 मत, डॉ. आलोक कुरियाल को 394 मत, डॉ. दीप्ति अरोड़ा को 372 मत और डॉ. कमल दुर्गापाल को 288 मत मिले। इन चारों को परिषद का प्रतिनिधि निर्वाचित किया गया है।

अन्य प्रत्याशियों में डॉ. शैलेश कुमार को 282 मत, डॉ. अशोक कुमार को 281 मत, डॉ. के.के. मिश्रा को 188 मत और डॉ. राकेश कुमार को 38 मत प्राप्त हुए।

परिषद को उम्मीद है कि डॉ. दीप्ति अरोड़ा अपने साथियों के साथ मिलकर पशु चिकित्सकों के हितों, पेशेवर गरिमा और पशु चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

परिणाम घोषणा के अवसर पर संयुक्त सचिव आलोक कुमार सिंह, निर्वाचन अधिकारी, रजिस्ट्रार डॉ. प्रयलंकर नाथ, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. उदय शंकर गुप्ता, अध्यक्ष डॉ. कैलाश उनियाल, उपाध्यक्ष डॉ. मायामित्त सैनी, महासचिव डॉ. रवींद्र कुमार और कोषाध्यक्ष डॉ. अमित देवराड़ी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments