
मसूरी/देहरादून, । अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस पर मसूरी टाउन हॉल में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज कल्याण विभाग, राजकीय नशा मुक्ति केंद्र रायवाला और एसपीवाईएम के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र को नशे के दुष्प्रभावों से सचेत करते हुए सुरक्षित पर्यटन को बढ़ावा देने पर मंथन हुआ।
कार्यक्रम में मसूरी के नगर पार्षद, व्यापार मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल समेत रैडिसन और एलबी होटल जैसे प्रतिष्ठित होटलों, रिसॉर्ट्स व गेस्ट हाउस के संचालक, प्रबंधक और कर्मचारी शामिल हुए।
मुख्य वक्ता डॉ. राजेश कुमार ने होटल व्यवसायियों को पर्यटन क्षेत्र में नशे की रोकथाम के तरीके बताए। उन्होंने एनडीपीएस अधिनियम के सख्त कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान के गुर सिखाए। डॉ. कुमार ने कहा कि सभी हितधारकों की सक्रिय भागीदारी से ही उत्तराखंड को नशामुक्त और सुरक्षित पर्यटन राज्य बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने अपने होटलों और संस्थानों में नशामुक्त माहौल बनाने तथा ग्राहकों को जागरूक करने का संकल्प लिया। होटल संचालकों ने कहा कि वे पर्यटकों की सुरक्षा और प्रदेश की छवि के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।

Recent Comments