बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी पर सरकार की चुप्पी शर्मनाक, AAP करेगी प्रदेशभर में  सरकार का पुतला दहन

देहरादून: आम आदमी पार्टी उत्तराखंड ने बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और दानपात्र से चोरी की घटना पर धामी सरकार को आड़े हाथों लिया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि  हिन्दू धर्म की आस्था के केंद्र व प्रदेश के चार धाम में से एक बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी होना सरकार की कानून-व्यवस्था और (BKTC) की नाकामी को दर्शाता है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी विपिन खन्ना ने जानकारी देते हुए कहा कि बद्रीनाथ जैसे विश्व प्रसिद्ध तीर्थ में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। CCTV कैमरे, पुलिस तैनाती और बद्री केदार मंदिर समिति होने के बावजूद चोरी होना सीधे-सीधे सरकार की मिलीभगत और लापरवाही साबित करता है। भाजपा सरकार धामों को “पर्यटन” और “कॉरिडोर” के नाम पर कमाई का जरिया बना रही है, पर सुरक्षा के नाम पर जीरो है। 4 धामों से करोड़ों का राजस्व आता है, पर उसकी सुरक्षा पर एक  भी रुपया खर्च नहीं हो रहा।

प्रदेश मीडिया प्रभारी विपिन खन्ना ने कहा घटना की उच्च स्तरीय जांच SIT से कराकर जनता के सामने रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। तथा बद्री केदार मंदिर समिति (BKTC)की जिम्मेदारी तय हो और बोर्ड के अधिकारियों और मंदिर समिति के खिलाफ FIR दर्ज हो। आप ने कहा की सभी 4 धामों में CCTV, पुलिस बल और दानपात्रों पर डबल लॉक सिस्टम अनिवार्य हो। और सरकार द्वारा पिछले 3 साल के चढ़ावे का ऑडिट कर श्वेत पत्र जारी किया जाए क्योंकि प्रदेश की जनता जानना चाहती की पैसा कहां गया।

आप प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया जी के निर्देशानुसार इस शर्मनाक घटना के विरोध में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड 8 जुलाई 2026 को प्रदेश के सभी 13 जिला मुख्यालयों पर भाजपा सरकार का पुतला दहन करेगी।प्रदेश अध्यक्षा के निर्देश पर यह कार्यक्रम 8 जुलाई 2026 को दोपहर 11 बजे सभी जिला मुख्यालयों में एक साथ किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती उमा गौड़ सिसोदिया ने कहा कि “धामी सरकार ने देवभूमि को लूटभूमि बना दिया है।  प्रदेश शराब माफिया भू माफियाओं और धन्ना सेठों के हाथों की कठपुतली बनकर रह गया है। कानून व्यवस्था के नाम पर सरकार नाकाम साबित हो रही है। AAP ने प्रदेश की जनता, साधु-संतों और तीर्थ पुरोहितों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments