UKD में बड़ा सियासी भूचाल! केंद्रीय अध्यक्ष ने कैप्टन राकेश ध्यानी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया, आशुतोष नेगी को पद से हटाया

देहरादून/उत्तराखंड: उत्तराखंड की क्षेत्रीय पार्टी उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) में दो बड़ी खबरें सामने आई हैं। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष ने आशुतोष नेगी को केंद्रीय उपाध्यक्ष के पद से मुक्त कर दिया है, जबकि कैप्टन राकेश ध्यानी (सेनि.) को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, आशुतोष नेगी को केंद्रीय उपाध्यक्ष पद से हटाने का औपचारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। इससे पार्टी के आंतरिक संगठन में बदलाव का संकेत मिल रहा है।

दूसरी ओर, कैप्टन राकेश ध्यानी पर लगातार पार्टी के खिलाफ बयानबाजी और सोशल मीडिया पर विभिन्न आरोप लगाने का आरोप है। पार्टी ने इन्हीं गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित करने का फैसला लिया है।

यह फैसले UKD के आंतरिक अनुशासन और एकता को मजबूत करने की दिशा में उठाए गए कदम माने जा रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं में इस खबर से चर्चाएं तेज हो गई हैं।

गौरतलब है कि उत्तराखंड क्रांति दल लंबे समय से राज्य की स्थानीय मुद्दों पर सक्रिय रहने वाली पार्टी रही है। सूत्रों के अनुसार हाल के वर्षों में पार्टी के अंदर कुछ असंतोष की खबरें भी सामने आई थीं, जिसके चलते ऐसे संगठनात्मक फैसले लिए गए हैं।

हालाँकि अभी तक आशुतोष नेगी या कैप्टन राकेश ध्यानी की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।


Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments