NEET-2026: राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से कड़ी निगरानी, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी

देहरादून। NEET-2026 परीक्षा के सुरक्षित, निष्पक्ष और व्यवस्थित संचालन को लेकर उत्तराखंड में सभी तैयारियां अंतिम चरण में पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के दौरान समन्वय और निगरानी के लिए देहरादून स्थित राज्य स्तरीय NTA परीक्षा कंट्रोल रूम पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार कंट्रोल रूम में नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) लोकजीत सिंह और NTA ऑब्जर्वर अपनी टीम के साथ लगातार राज्य के विभिन्न जिलों से संपर्क बनाए हुए हैं। परीक्षा से जुड़ी हर गतिविधि पर सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था को तुरंत नियंत्रित किया जा सके।

सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा से संबंधित किसी भी महत्वपूर्ण सूचना, संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी स्थिति की जानकारी तुरंत राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएं। इससे किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की पारदर्शिता, सुरक्षा और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए राज्य स्तर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments