नवनियुक्त विश्वविद्यालय पुस्तकालाध्यक्ष डाॅ. हर सिंह ने संभाला कार्यभार

श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को नवनियुक्त विश्वविद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष डाॅ. हर सिंह ने कार्यभार ग्रहण लिया। गत 11 सितंबर को आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद उनका चयन हुआ था। करीब ढाई साल के बाद विवि को पुस्तकालयाध्यक्ष मिला है।
डाॅ. हर सिंह वर्तमान में विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में उप-पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। बृहस्पतिवार को कुलसचिव प्रो. वाई.पी. रैवानी ने उन्हें पदभार ग्रहण करवाया।

इस अवसर पर डाॅ. हर सिंह ने कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुस्तकालय को छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए अधिक सुलभ, उपयोगकर्ता-अनुकूलन (User-friendly) और तकनीक-अनुकूलन बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने पुस्तकालय कर्मियों से समन्वय, टीम भावना और सेवा-भावना के साथ कार्य करने का आहवान करते हुए कहा कि पुस्तकालय विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। पुस्तकालय की सेवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा विद्यार्थियों और शोधार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन एवं शोध सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास करने की बात कही।

इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. वाई.पी. रैवानी तथा पुस्तकालय परिवार के सदस्यों ने नवनियुक्त विश्वविद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पवन बिष्ट, संजय गौतम, सी.एम. भट्ट, पवन प्रकाश, भगत लाल, सुषमा धनाई, सूरज लिंगवाल, अनूप रावत, नागेन्द्र बुटोला, राकेश आर्य, रेनू पंवार, नीलम रौथाण, शिव सिंह, जितेन्द्र नेगी आदि उपस्थित थे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments