निहंग विवाद : यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

रुद्रप्रयाग । निहंग विवाद के बाद दिए गए बयान को लेकर यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि पांवटा साहिब के एक समाजसेवी परमजीत सिंह ने यहां पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उत्तराखंड के आशीष नेगी ने सोशल मीडिया पर सिख धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इसमें और भी विवरण दिए गए हैं। मामले में उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।

वहीं दूसरी तरफ रुद्रप्रयाग जिले में युवा नेता मोहित डिमरी ने पुलिस अधीक्षक को ई-मेल भेजकर सोशल मीडिया पर उत्तराखंड और यहां के लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। अपने शिकायती पत्र में उन्होंने कहा कि कुछ समय से सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर उत्तराखंड के लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। इससे देवभूमि की संस्कृति और सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर प्रदेश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

मोहित डिमरी ने कहा कि हाल ही में कर्णप्रयाग और नगरासू प्रकरण पर दिए गए आशीष नेगी के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है, जबकि वह देवभूमि के स्वाभिमान की बात कर रहे थे। उन्होंने मांग की कि सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और धमकी देने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ आईटी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जाए।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments