चकराता में वीकेंड पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब, पर्यटन स्थलों पर दिनभर रही रौनक

देहरादून। चकराता में लॉन्ग वीकेंड का असर साफ दिखा—शुक्रवार सुबह से ही पर्यटकों का भारी जनसैलाब पहाड़ों की ओर उमड़ पड़ा। प्राकृतिक खूबसूरती और सुहावने मौसम का आनंद लेने पहुंचे सैलानियों ने पूरे क्षेत्र को गुलजार कर दिया।

टाइगर फॉल, मोइला टॉप, देववन, चिरमिरी टॉप, कनासर, लोखंडी और बेराटखाई जैसे सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर दिनभर भारी भीड़ रही। इनमें टाइगर फॉल सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र बना रहा, जहां पर्यटक झरने के ठंडे पानी और मनमोहक वातावरण का लुत्फ उठाते नजर आए।

भीड़ बढ़ने के साथ ही चकराता बाजार और चकराता-कालसी, चकराता-त्यूणी तथा चकराता-मसूरी मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई जगह जाम की स्थिति बनी रही, जिससे पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।हालांकि, इस भीड़भाड़ ने स्थानीय पर्यटन कारोबारियों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। होटल, होमस्टे, रेस्टोरेंट और कैफे लगभग पूरी तरह पैक रहे, जिससे पर्यटन आधारित व्यवसायों को अच्छा मुनाफा हुआ।

स्थानीय पर्यटन व्यवसायी नरेंद्र चौहान, आरपी सिंह, अनुपम सेठ और दिनेश चांदना ने बताया कि वीकेंड पर बढ़ती पर्यटक संख्या से व्यापार में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य चकराता क्षेत्र और अन्य पर्यटन स्थलों पर उचित पार्किंग व्यवस्था की जरूरत है, ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments