ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस ने सख्त चेकिंग, नशा तस्करी व चोरी के मामलों में एक साथ की प्रभावी कार्रवाई

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार जारी अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस ने नगर क्षेत्र में देर रात्रि चैकिंग, कोतवाली डोईवाला में बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों की बरामदगी तथा थाना सेलाकुई में हुई चोरी के खुलासे सहित तीनों घटनाओं में प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर सख्त नकेल कसी है।

नगर क्षेत्र में देर रात्रि चैकिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर व एसपी सिटी के नेतृत्व में होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, पब व बारों पर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निर्धारित समयावधि के बाद खुले पाए गए दो प्रतिष्ठानों के संचालकों के विरुद्ध चालान कर संबंधित प्रतिष्ठान बंद कराए गए। रात्रि में अनावश्यक घूमने वाले संदिग्धों से पूछताछ कर उनकी सत्यापन प्रक्रिया की गई तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए गए 75 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाकर पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया और भविष्य के लिए सख्त हिदायत दी गई।

उधर दूसरी घटना में कोतवाली डोईवाला क्षेत्र में मुखबिर सूचना पर लक्ष्मण मंदिर रोड, हर्रावाला के पास चैकिंग के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 2640 नशीले कैप्सूल व 600 नशीली टेबलेट बरामद हुईं। बरामद कैप्सूल व टैबलेटों में Dicyclomine HCI, Tramadol HCI, Acetaminophen तथा Alprazolam जैसी प्रतिबंधित दवाइयां शामिल थीं। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे ये दवाइयां शाहजहांपुर के एक मेडिकल स्टोर से खरीदकर देहरादून लाते थे और शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय नशेड़ी व्यक्तियों को महंगे दामों पर बेचने की फिराक में थे। गिरफ्तार अभियोग पंजीकृत: मु0अ0सं0-170/2026 धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट।
गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. संतोष सिंह, उम्र 26 वर्ष, मूल निवासी गद्दीपुर गेहरतपुर, शाहजहांपुर।
  2. जाकिर, उम्र 30 वर्ष, मूल निवासी बेटागोकुल, हरदोई।
    पुलिस टीम: उ0नि0 कमलेश गौड, हे0का0 देवेन्द्र नेगी, हे0का0 दरबान सिंह नेगी, का0 रविन्द्र टम्टा, का0 दिनेश रावत।

तीसरे प्रकरण में थाना सेलाकुई में 03/06/2026 को दर्ज चोरी के प्रकरण का खुलासा करते हुए दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया। वादी श्री शशी पठानिया की शिकायत पर रसोई से एक इण्डेन गैस सिलेंडर तथा एक इलेक्ट्रिक इंडक्शन चुल्हा चोरी होने की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया था। चैकिंग के दौरान मुखबिर सूचना पर इन्टास कम्पनी के पास से अभियुक्त जब्बार को चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने चोरी की घटना नशे की आवश्यकता पूरी करने के उद्देश्य से करने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार अभियुक्त थाना सेलाकुई का हिस्ट्रीशीटर है और उसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में मादक पदार्थ तस्करी, चोरी तथा आर्म्स एक्ट से संबंधित लगभग एक दर्जन से अधिक मामले पंजीकृत हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त: जब्बार पुत्र अब्दुल समद, उम्र 42 वर्ष।
बरामदगी: 1 इण्डेन सिलेंडर (भरा हुआ), 1 इलेक्ट्रिक इंडक्शन चुल्हा।
आपराधिक इतिहास (मुख्य प्रकरण): एनडीपीएस, गुण्डा एक्ट, आर्म्स एक्ट व चोरी से संबंधित कई मुकदमे पंजीकृत।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग जारी रखें तथा मादक पदार्थों की तस्करी, सार्वजनिक शांति भंग करने वाले कृत्यों और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करें। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन तथा वर्तमान में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के अनुरूप है। दून पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें ताकि समय रहते अपराधियों पर कार्रवाई की जा सके और समाज को सुरक्षित बनाया जा सके।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments