दयारा बुग्याल में लापता महिला ट्रैकर की तलाश तेज, युद्धस्तर पर चल रहा सर्च ऑपरेशन

उत्तरकाशी। भटवाड़ी तहसील अंतर्गत प्रसिद्ध दयारा बुग्याल ट्रैक क्षेत्र में लापता हुई महिला ट्रैकर की तलाश के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर सर्च एंड रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया है। दुर्गम पहाड़ी भूभाग और घने जंगलों के बीच चल रहे इस अभियान में कई एजेंसियां संयुक्त रूप से लगातार प्रयासरत हैं।

प्रशासन के अनुसार, लापता ट्रैकर की खोज के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस, राजस्व विभाग, वन विभाग और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की क्यूआरटी टीमों को लगाया गया है। सभी टीमें संभावित ट्रैक रूट, गहरी खाइयों, जंगलों और आसपास के क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे की गहन तलाशी ले रही हैं।

रेस्क्यू अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है, जिससे किसी भी संभावित सुराग को तेजी से चिन्हित किया जा सके। प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर छोटे-बड़े पहलू की जांच कर रहा है और ट्रैकर के संभावित मूवमेंट के आधार पर सर्च ऑपरेशन का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है।

कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, ऊंचाई और बदलते मौसम के बावजूद सभी टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ अभियान में जुटी हैं। जिला प्रशासन और उच्च अधिकारियों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द लापता महिला का पता लगाया जा सके।

प्रशासन ने भरोसा जताया है कि संयुक्त प्रयासों से शीघ्र ही ट्रैकर का सुराग मिल जाएगा और अभियान को सफलता मिलेगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments