पौड़ी पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति अभियान, स्कूल-कॉलेज और सिडकुल में दिलाई शपथ

कोटद्वार।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के तहत कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। 12 जून से 26 जून तक चल रहे इस पखवाड़े के तहत शैक्षणिक संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों में नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ दिलाई गई।

कोटद्वार पुलिस ने सिगड्डी ग्रोथ सेंटर (सिडकुल) में कार्यरत कर्मचारियों, लाल बहादुर शास्त्री एकेडमी नजीबाबाद रोड और भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी कोटद्वार में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं व कॉलेज स्टाफ के बीच नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी को नशे के विरुद्ध एकजुट होकर इस सामाजिक बुराई को खत्म करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई। पुलिस ने नशे के सामाजिक, मानसिक और शारीरिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी देकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस ने नारा दिया: “नशे से नहीं, हौसलों से पहचान बनाओ, अपने जीवन को सफलता की उड़ान बनाओ।”

26 जून को अंतर्राष्ट्रीय ड्रग दिवस के मौके पर उत्तराखंड में “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत यह पखवाड़ा मनाया जा रहा है।जिसमें पुलिस विभाग के उपनिरीक्षक राजा राम डोभाल, हेड कांस्टेबल सुशील कुमार, कांस्टेबल रविन्द्र भट्ट, कांस्टेबल देवेन्द्र राणा शामिल हुए ।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments