चारधाम यात्रा मार्गों पर स्थायी सुरक्षा कार्य करें, लंबित प्रोजेक्ट इसी साल पूरे हों: गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप

पौड़ी, । गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने मंगलवार को आयुक्त सभागार में 14 विभागों की समीक्षा बैठक में चारधाम यात्रा को सुरक्षित और जाममुक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों के संवेदनशील स्थलों पर स्थायी सुरक्षा कार्य किए जाएं।

मंडलायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग, लोनिवि और संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा मार्ग पर चिन्हित क्रिटिकल और डेंजर जोन का प्राथमिकता से उपचार हो। जिन स्थानों पर हर साल भूस्खलन होता है, वहां स्थायी समाधान निकाले जाएं ताकि यात्रा निर्बाध चले। बाईपास, सुरंगों और प्रमुख सड़क परियोजनाओं की नियमित समीक्षा के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि अंतिम चरण में चल रही परियोजनाएं इसी वर्ष पूरी कर जनता को समर्पित की जाएं। सभी 41 विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों का विधानसभावार विवरण, स्वीकृत धनराशि, कार्य शुरू होने की तिथि और प्रगति रिपोर्ट मांगी। सीएम घोषणाओं के तहत स्वीकृत कार्यों की पूर्ण-अपूर्ण स्थिति का अपडेट भी तलब किया।

वर्षाकाल को देखते हुए मंडलायुक्त ने बंद और चालू सड़कों की रोजाना रिपोर्ट देने तथा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सड़कों की प्राथमिकता से मरम्मत के निर्देश दिए। मंडलीय अधिकारियों को नियमित भ्रमण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने को कहा।

विभागवार निर्देश:

  • NH व NHAI: यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक प्रबंधन, जाम वाले स्थलों का स्थायी समाधान, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा कार्य जल्द पूरे करें।
  • लोनिवि: निर्माणाधीन सड़क-पुल परियोजनाएं समय पर पूरी हों, वर्षाकाल में त्वरित मरम्मत हो।
  • सिंचाई विभाग: हर्षिल में नदी कटाव रोकने के कार्यों, सुरक्षा दीवारों की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट दें। कार्यशील व बंद नहरों का ब्यौरा दें।
  • लघु सिंचाई: बंद नहरों को चालू करने की योजना बनाएं।
  • RES: ग्रामीण परियोजनाएं समय पर गुणवत्ता से पूरी हों।
  • पेयजल निगम: वन स्वीकृति व NOC के कारण लंबित योजनाएं जल्द शुरू करें।
  • जल संस्थान: टैंकर आपूर्ति वाले क्षेत्रों की समीक्षा करें, क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियां सुधारें।
  • ब्रिडकुल: लंबित प्रोजेक्ट में तेजी लाएं। श्रीदेव सुमन विवि ऋषिकेश के शैक्षणिक व प्रशासनिक भवन 15 जुलाई तक पूरे करें। भुगतान मामले निपटाएं।
  • PMGSY: ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण-मरम्मत में तेजी लाएं, वर्षाकाल में आवागमन निर्बाध रखें।

मंडलायुक्त ने अर्थ एवं संख्या अधिकारी को सभी विभागों से अद्यतन आंकड़े लेकर समेकित डाटा तैयार करने और लंबित परियोजनाओं की अलग सूची बनाकर समीक्षा के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

बैठक में अर्थ एवं संख्या अधिकारी शिल्पा भाटिया जोशी, मुख्य अभियंता ओम प्रकाश, एसई महिपाल सिंह रावत, जल संस्थान के प्रवीण सैनी, ब्रिडकुल के संजय कुमार जैन समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments