सूचना विभाग में रामपाल सिंह रावत को मिली सहायक निदेशक की कमान, शासन ने जारी किया पदोन्नति आदेश

व्यवस्थाधिकारी से सहायक निदेशक पद पर प्रोन्नति, दो वर्ष रहेगी परिवीक्षा अवधि

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में तैनात व्यवस्थाधिकारी रामपाल सिंह रावत को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए सहायक निदेशक पद पर पदोन्नत कर दिया है। मंगलवार को शासन की ओर से इस संबंध में विधिवत प्रोन्नति आदेश जारी कर दिया गया।

आदेश के मुताबिक, अभी तक वेतन लेवल-7 (₹44,900–1,42,400) पर कार्यरत रामपाल सिंह रावत को नियमित चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से सहायक निदेशक के पद पर पदोन्नति दी गई है। नई नियुक्ति के साथ उन्हें वेतन लेवल-10 (₹56,100–1,77,500) का लाभ मिलेगा।

शासन ने पदोन्नति आदेश में यह भी रेखांकित किया कि नई जिम्मेदारी संभालने वाले रामपाल सिंह रावत को आगामी दो वर्षों तक परिवीक्षा अवधि में रखा जाएगा। राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के उपरांत ही यह आदेश प्रभाव में लाया गया है। शासन सचिव शैलेश बगौली के हस्ताक्षरयुक्त इस आदेश की प्रतिलिपि अग्रिम कार्यवाही हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।

यहां देखें पदोन्नति आदेश

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments