टिहरी की सपना राणा को जर्मनी में मिली 3.30 लाख प्रतिमाह की नौकरी, सीएम धामी से की मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण लेकर टिहरी गढ़वाल की सपना राणा ने जर्मनी में बड़ी कामयाबी हासिल की है। बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में सपना राणा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।

सपना राणा ने योजना के अंतर्गत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण लिया और भाषा परीक्षा पास की। इसके बाद उनका चयन जर्मनी के हैमबर्ग शहर के शॉन क्लीनिक हॉस्पिटल में नर्स के पद पर हुआ है। उन्हें 3060 यूरो यानी करीब 3,30,000 रुपये प्रतिमाह का वेतन मिलेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विदेश रोजगार प्रकोष्ठ के जरिए राज्य के युवाओं को जापान और जर्मनी में रोजगार से जोड़ा जा रहा है। अब तक करीब 65 युवाओं को जापान में सेवायोजित किया जा चुका है।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि जर्मनी में नर्सिंग क्षेत्र में युवाओं के लिए अच्छे अवसर हैं। सपना राणा ने जवाहर नवोदय विद्यालय पोखाल टिहरी से स्कूली शिक्षा और स्टेट नर्सिंग कॉलेज देहरादून से नर्सिंग की पढ़ाई की है। इस मौके पर सचिव सी. रविशंकर भी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments