

पुरोला/उत्तरकाशी। प्रदेश सरकार के ‘सेवा, सुशासन और समर्पण’ अभियान के तहत बुधवार को विकास खंड पुरोला में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल की उपस्थिति में लगे शिविर में फरियादियों की 5 समस्याओं का अधिकारियों की मौजूदगी में मौके पर ही निस्तारण किया गया।
शिविर में ग्रामीणों ने पुल निर्माण, कीवी मिशन, योग शिक्षक का मानदेय, पुरोला-गुंदियाटगांव सड़क मरम्मत, नाली निर्माण, मैराना-कुफारा मोटर मार्ग से पत्थर हटाने और नौरी सड़क पर गिरे पेड़ हटाने जैसी मांगें रखीं।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के जेई द्वारा फोन न उठाने की शिकायत भी की। इस पर सीडीओ और विधायक ने जेई को फटकार लगाते हुए भविष्य में फोन उठाने और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी।

शिविर में सभी विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
– पशुपालन: 60 पशुपालकों को विभागीय योजनाओं से लाभ
– स्वास्थ्य: 58 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और नि:शुल्क दवा वितरण
– कृषि: 45 किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ, खाद-दवाइयां वितरित
– आयुष: 38 लोगों को आयुर्वेदिक-यूनानी परामर्श और उपचार
– पंचायती राज: 34 नागरिकों को मौके पर प्रमाण पत्र जारी
– राजस्व: 20 प्रमाण पत्र संबंधी मामले निस्तारित
– सहकारिता: 12 लाभार्थी लाभान्वित
– ग्राम्य विकास: 10 लाभार्थियों को योजना का लाभ
– उद्योग: 5 लोगों का स्वरोजगार/एमएसएमई के तहत चयन
– बाल विकास:4 लाभार्थी, 1 को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट
– उद्यान:2 बागवान लाभान्वित
– समाज कल्याण: 2 पेंशन पात्रों को मौके पर पेंशन
कुल 290 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया।
विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार अंतिम व्यक्ति तक सुशासन पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। पुरोला में स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व सुधार हुआ है।

मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने बताया कि शिविर में 34 प्रमाण पत्र मौके पर जारी किए गए और किसानों को आवश्यक कृषि सामग्री भी वितरित की गई।
शिविर में ब्लॉक प्रमुख निशिता शाह, एसडीएम मुकेश चंद रमोला, सीएओ एसएस वर्मा, बीडीओ सुरेश चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Recent Comments