महिलाओं के बीच फिर से प्रचिलित हो रही है स्किनी जींस, जानिए स्टाइल करने के तरीके

पिछले कुछ सालों से महिलाओं के बीच वाइड लेग जींस और बेल बॉटम जैसी पैंट का चलन है।
इस दौरान महिलाएं स्किनी जींस पहनना नहीं पसंद करती थीं और यह परिधान फैशन से बाहर हो गया था। हालांकि, इस साल यह परिधान एक बार फिर चलन में आ रहा है।
आज के फैशन टिप्स में हम आपको स्किनी जींस स्टाइल करने के 4 तरीके बताएंगे, जिन्हें आजमाकर आप बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लगेंगी।
ब्लेजर और बूट के साथ पहनें
इस साल महिलाएं एक औपचारिक लुक पाने के लिए स्किनी जींस का चुनाव कर सकती हैं।
इस परिधान को स्टाइल करने के लिए सबसे पहले एक हाई नेक टॉप या स्वेटर पहनें। अब इसके ऊपर एक अच्छी फिटिंग वाला ब्लेजर लेयर करें और पैरों में बूट पहनें।
आपको ऐसे बूट चुनने चाहिए, जो लंबे हों और जिनमें पेंसिल हील लगी हों। अपनी जींस को बूट के अंदर टक करें और बालों में स्लीक पोनी बना लें।
ढीली शर्ट के साथ स्टाइल करें
अगर आप दिन के समय घूमने जा रही हैं तो आप स्किनी जींस के साथ शर्ट पहन सकती हैं। आप सफेद, हरे, गुलाबी, काले जैसे पसंदीदा रंग की शर्ट चुन सकती हैं।
शर्ट को पूरी तरह जींस में टक करें या आधे हिस्से को टक करके आधा बाहर ही रहने दें। इसके साथ हील वाली सैंडल पहनें और एक सुंदर-सा स्लिंग बैग स्टाइल करें।
इस लुक के साथ आप बालों को खुला रख सकती हैं या जूड़ा बना सकती हैं।
हॉल्टर नेक टॉप के साथ लगेंगी शानदार
स्किनी जींस के साथ हॉल्टर नेक वाला टॉप भी बेहद शानदार लगता है। हॉल्टर टॉप एक प्रकार का स्लीवलेस टॉप होता है, जिसकी पट्टियां गले के पास बंधी होती हैं।
स्किनी जींस के साथ पहनने के लिए ऐसा हॉल्टर टॉप चुनें, जो हल्का क्रॉप हो और जिसकी फिटिंग अच्छी हो।
अपने लुक को पूरा करने के लिए कानों में हूप इयररिंग, आखों में धूप का चश्मा, पैरों में पेंसिल हील सैंडल और कलाई में घड़ी पहनें।
स्वेटर के साथ भी लगेंगी सुंदर
अगर आप अपने लुक को एफर्टलेस रखना चाहती हैं तो स्किनी जींस और स्वेटर का चुनाव करें। हल्का ढीला स्वेटर चुनें और उसके साथ नीले या काले रंग की स्किनी जींस पहनें।
अपने स्वेटर को आगे से जींस में टक करें और पीछे की ओर से बाहर ही रहने दें। ऐसा करने से आप पतली और लंबी नजर आएंगी।
इसके साथ एक सुंदर-सा लॉकेट पहनें, टोट बैग टांगें और स्नीकर्स स्टाइल करें।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments