गढ़वाल विवि में छात्र नेताओं की मांग, जल्द घोषित हो यूईटी का परिणाम, खोला जाए पंजीकरण पोर्टल 

छात्र बोले, लंबित परिणाम जारी हों, लाइब्रेरी और वाटर कूलर की सुविधा बढ़े 

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर के छात्र नेताओं ने गढ़वाल विवि प्रवेश परीक्षा यूईटी का परिणाम शीघ्र घोषित करने और स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यूजी पंजीकरण पोर्टल खोलने की मांग की है।

संघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने डीएसडब्लू को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रथम सेमेस्टर सहित सभी लंबित परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग की गई। इसके साथ ही चौरास परिसर में पूर्व निर्धारित स्थानों पर वाटर कूलर स्थापित करने और सेंट्रल लाइब्रेरी के पीएचडी सेक्शन में रीडिंग रूम की तर्ज पर एयर कंडीशनर लगाने की मांग भी रखी गई।

छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से सभी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि मांगों की उपेक्षा किए जाने पर उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

ज्ञापन देने वालों में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जसवंत सिंह राणा, पंकज फस्र्वाण, सारांश, आयुष, रोहित, शेखर, संजय आदि मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments