मंदिर चोरी का खुलासा, पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा आरोपी

देहरादून। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने शिव मंदिर में हुई चोरी की घटना का मात्र 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने आरोपी अरशद पुत्र अली मोहम्मद (निवासी ग्राम बैरागीवाला, थाना सहसपुर, उम्र 30 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मंदिर के दानपात्र से चोरी किए गए 7990 रुपये बरामद किए।

27 जुलाई की रात आसनबाग, रामबाग स्थित शिव मंदिर में अज्ञात चोरों ने दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी चोरी कर ली थी। मंदिर समिति अध्यक्ष सुमेर चंद वर्मा ने 30 जुलाई को कोतवाली विकासनगर में शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत हुआ और एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।

31 जुलाई की देर रात कैनाल रोड विकासनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और अपनी लत व अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसने मंदिर का दानपात्र तोड़ा था।
पुलिस ने आरोपी से मंदिर के दानपात्र से चोरी किए गए 7990 रुपये बरामद किए।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी हरबर्टपुर उपनिरीक्षक मयंक त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय रही। टीम में कानि0 नवीन कोहली, कानि0 नरेश पंत, कानि0 चमन चौहान और हो0गा0 वहिद हसन शामिल थे। टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से चोरी की घटना का खुलासा संभव हो सका। यह सफलता दून पुलिस की अपराधियों के विरुद्ध लगातार जारी मुहिम का हिस्सा है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments