नाबालिग को बहला-फुसलाकर कर्नाटक ले भागा आरोपी, दून पुलिस ने मंगलूर से दबोचा और लड़की को बचाया!

देहरादून। कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र के बंजारावाला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में तहरीर दी कि उनकी नाबालिग बहन घर से बिना बताए गायब हो गई है। इस शिकायत पर कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा संख्या 211/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने नाबालिग की बरामदगी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित कर निर्देश दिए। टीम ने नाबालिग के दोस्तों और परिचितों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। जांच में सामने आया कि गुमशुदा नाबालिग को आरिफ पुत्र मौ. शमशाद ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने स्थानीय मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और मोबाइल सर्विलांस के जरिए आरोपी का पता लगाया।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम को जानकारी मिली कि आरोपी कर्नाटक में है। गोपनीय सूचना और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से टीम ने मंगलूर दक्षिण पाडेश्वर के पास आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पीड़िता के बयान और चिकित्सकीय परीक्षण के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस तथा 3/5 पॉक्सो अधिनियम की धाराएं जोड़ी गईं। आरोपी को अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया गया है।

गिरफ्तार आरोपी आरिफ, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम अनवात थाना मंगलोर पाण्डेश्वर दक्षिण कर्नाटक है। उसका मूल पता हिमगिरी विहार, श्रम कार्यालय के पास, अजबपुर खुर्द, थाना नेहरू कॉलोनी बताया गया है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल नरेन्द्र पुरी और महिला कांस्टेबल सावित्री शामिल रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments