
देहरादून। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के उत्तराखंड आगमन पर मंगलवार को जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर राज्य मंत्री मधु भट्ट ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका हार्दिक अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री मधु भट्ट ने कहा कि नड्डा के कुशल नेतृत्व में देश की स्वास्थ्य सेवाएं लगातार नई ऊंचाइयां छू रही हैं और उनकी कार्यशैली जनसेवा के प्रति पूर्ण समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के इस प्रवास को प्रदेश के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को नई गति और मजबूती मिलेगी।


Recent Comments