पासपोर्ट सत्यापन में उत्तराखंड पुलिस का डंका, विदेश मंत्री के हाथों मिला राष्ट्रीय सम्मान

एडीजी अंशुमान ने ग्रहण किया प्रतिष्ठित ‘इंस्टीट्यूशनल परफॉरमेंस अवॉर्ड’, देवभूमि की पुलिस ने देश में बनाई अलग पहचान

दिल्ली /देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस ने पासपोर्ट सत्यापन में बेहतरीन कार्य निष्पादन के लिए भारत सरकार का प्रतिष्ठित ‘इंस्टीट्यूशनल परफॉरमेंस अवॉर्ड’ जीतकर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह सम्मान वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान देशभर में पुलिस सत्यापन प्रक्रिया में उत्कृष्टता के आधार पर प्रदान किया गया।

नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय के जवाहरलाल नेहरू भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में माननीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने उत्तराखण्ड पुलिस की ओर से अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) ए. पी. अंशुमान को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर पूरा सभागार उत्तराखण्ड पुलिस की इस सफलता का अभिनंदन करते हुए गूंज उठा।

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने इस उपलब्धि को पुलिस बल के समर्पण, अनुशासन और नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण का परिणाम बताया। उन्होंने कहा, “यह सम्मान हमारी उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें हर पासपोर्ट आवेदन को पारदर्शिता, गति और संवेदनशीलता के साथ निपटाया जाता है।”

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस ऐतिहासिक सफलता पर पूरी पुलिस टीम को बधाई देते हुए कहा, “नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उत्तराखण्ड पुलिस ने इस दिशा में जो मुकाम हासिल किया है, वह प्रदेश की संकल्पशक्ति का प्रतीक है। मुझे विश्वास है कि भविष्य में भी वे इसी उत्साह और ईमानदारी से राज्य का नाम रोशन करते रहेंगे।”

गौरतलब है कि पिछले वर्षों में उत्तराखण्ड पुलिस ने डिजिटल सत्यापन, समय-सीमा का पालन और त्रुटिरहित रिपोर्टिंग में अनेक नए मानदंड स्थापित किए हैं। यह राष्ट्रीय पुरस्कार उसी सतत प्रयास और बेहतर पुलिसिंग मॉडल की सार्थक पुष्टि है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments