त्यौहारी सीजन में कारोबारियों को राहत, वी-लॉजिस ने लॉन्च किया ‘पे-पर-यूज’ वेयरहाउसिंग मॉडल

देहरादून। त्योहारी सीजन में बढ़ती मांग को देखते हुए वी-ट्रांस समूह की 3PL समाधान शाखा वी-लॉजिस ने व्यवसायों के लिए लचीला ‘पे-पर-यूज’ वेयरहाउसिंग समाधान पेश किया है। कंपनी का उद्देश्य त्योहारों के दौरान ई-कॉमर्स, रिटेल, एफएमसीजी और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में इन्वेंट्री और ऑर्डर की बढ़ती मात्रा को प्रबंधित करने में कारोबारियों की मदद करना है।

त्योहारी अवधि में मांग में तीव्र वृद्धि होती है, लेकिन पूरे साल अतिरिक्त वेयरहाउस क्षमता बनाए रखना कंपनियों के लिए महंगा साबित होता है। इसी चुनौती को देखते हुए वी-लॉजिस ने ऐसा मॉडल तैयार किया है जिसमें व्यवसाय अपनी वास्तविक जरूरत के अनुसार अतिरिक्त स्पेस ले सकेंगे और जितनी जगह इस्तेमाल करेंगे, उतना ही भुगतान करेंगे।

2025 के त्योहारी सीजन में सप्लाई चेन पर भारी दबाव देखने को मिला था। फ्लिपकार्ट ने अपने फेस्टिव सीजन में 24 प्रतिशत अधिक यूनिट्स हैंडल की थीं, पीक दिनों पर प्रति मिनट 5 हजार से अधिक शिपमेंट हुए थे और एक दिन में 73 लाख से अधिक शिपमेंट पूरे किए गए थे। इसमें 60 प्रतिशत से अधिक ऑर्डर टियर-2 और टियर-3 शहरों से आए थे।

लॉन्च के अवसर पर वी-ट्रांस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और वी-लॉजिस के सीईओ रोनक शाह ने कहा कि त्योहारी मांग सप्लाई चेन का सबसे अप्रत्याशित चरण है। अक्सर व्यवसाय या तो इस बढ़त के लिए तैयार नहीं होते या ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर में बंधे रहते हैं जिसकी सालभर जरूरत नहीं होती। हमारा पे-पर-यूज मॉडल व्यवसायों को बिना दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के अपनी क्षमता बढ़ाने-घटाने की स्वतंत्रता देगा।

कंपनी के अनुसार ग्राहकों को पे-पर-यूज और पे-पर-स्पेस मॉडल, अल्पकालिक और दीर्घकालिक विकल्प, ऑन-डिमांड स्टोरेज, स्केलेबल स्पेस और पूरे भारत में सुरक्षित वेयरहाउसिंग की सुविधा मिलेगी। यह समाधान मौसमी ओवरफ्लो, नए प्रोडक्ट लॉन्च और क्षेत्रीय विस्तार जैसी जरूरतों के लिए उपयोगी होगा।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments