कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह ने टिहरी परिसर में निर्माणाधीन विज्ञान भवनों का किया निरीक्षण

टिहरी गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर श्री प्रकाश सिंह ने विश्वविद्यालय के स्वामी राम तीर्थ परिसर, बादशाहीथौल (टिहरी गढ़वाल) का दौरा कर परिसर में निर्माणाधीन भवनों एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से विज्ञान संकाय के लिए बनाए जा रहे भवनों तथा आधुनिक प्रयोगशालाओं के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कुलपति ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति तथा निर्धारित समय-सीमा की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं शोध के लिए आधुनिक आधारभूत सुविधाओं का विकास अत्यंत आवश्यक है। विज्ञान विषयों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और उन्नत प्रयोगशाला सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन भवनों का निर्माण किया जा रहा है।

कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह ने निर्माण कार्यों को आगामी शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों और शोधार्थियों को इन सुविधाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं मानकों का विशेष ध्यान रखने पर भी बल दिया।

इस अवसर पर प्रो. मोहन सिंह पवार, टिहरी परिसर के निदेशक प्रो. ए. ए. बौड़ाई, प्रो. आर. सी. रमोला, उप अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. जे. डी. एस. नेगी सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments