

देहरादून। विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर मोहनपुर विद्युत सबस्टेशन परिसर में पूजा-अर्चना एवं सुरक्षा किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी, निदेशक (वितरण एवं परियोजना) एम.आर. आर्य तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
प्रबंध निदेशक श्री ध्यानी ने मोहनपुर सबस्टेशन में कार्यरत लाइन कर्मचारियों को सुरक्षा किट वितरित कीं। उन्होंने सेंसर-आधारित अलार्म युक्त सुरक्षा हेलमेट तथा एलटी, 11 केवी और 33 केवी विद्युत तंत्र पर कार्य के लिए पॉकेट-साइज़ सुरक्षा उपकरणों के व्यावहारिक प्रदर्शन का अवलोकन किया।

इस अवसर पर श्री ध्यानी ने “सुरक्षा सर्वोपरि” के सिद्धांत पर जोर देते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से विद्युत कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन एवं सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने का आह्वान किया।

Recent Comments