पीएम सूर्यघर योजना: 1 करोड़ घरों तक सोलर रूफटॉप पहुंचाने के लिए देशभर में सेवा-सेतु शिविर

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने मंगलवार को देशभर के ऊर्जा मंत्रियों, बिजली वितरण कंपनियों के प्रबंध निदेशकों और अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम सूर्यघर : मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की। इस योजना के तहत मार्च 2027 तक 1 करोड़ घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।

योजना के लाभों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अगले एक माह में देशभर में ब्लॉक और तहसील स्तर पर सेवा-सेतु शिविर आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से 5, 6 और 7 अक्टूबर, 2026 को वृहद स्तर पर इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। योजना की नोडल एजेंसी REC Limited एक पोर्टल तैयार कर रही है, जिसमें सभी राज्यों द्वारा आयोजित किए जाने वाले सेवा-सेतु शिविरों की लाइव वीडियो, तस्वीरें और प्रगति प्रदर्शित की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पीएम सूर्यघर योजना के तहत अब तक देशभर में लगभग 57 लाख सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। इनमें से 19 लाख उपभोक्ताओं के बिजली बिल शून्य हो गए हैं, जबकि बाकी उपभोक्ताओं के बिलों में काफी कमी आई है। उत्तराखंड राज्य ने 1,08,140 सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित कर इस योजना के क्रियान्वयन में अग्रणी भूमिका निभाई है।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की ओर से इस बैठक में प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी, निर्देशक (वितरण एवं परियोजना) एम.आर. आर्य और मुख्य अभियंता एवं नोडल अधिकारी (सोलर) आशीष अरोड़ा ने भाग लिया। बैठक के बाद श्री ध्यानी ने शिविरों के सफल आयोजन के लिए अपने अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments