
देहरादून: प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत 92 प्रतिशत से अधिक गणना फार्मों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। अल्मोड़ा और चंपावत में शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सभी जिलाधिकारियों के साथ अभियान की समीक्षा की।
बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 99 प्रतिशत से अधिक गणना फार्म वितरित किए जा चुके हैं। बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 97%, टिहरी गढ़वाल में 96%, उत्तरकाशी में 95%, चमोली और पौड़ी गढ़वाल में 94%, रुद्रप्रयाग में 93%, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में 91%, देहरादून और हरिद्वार में 88% डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है।
डॉ. पुरुषोत्तम ने डीईओ/ईआरओ को ASD सूची की स्वयं बूथवार समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अब तक की प्रगति पर संतोष जताते हुए सभी जनपदों को बधाई दी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी जनपद फार्म डिजिटाइज करने की प्रक्रिया को यथाशीघ्र पूर्ण करें। जिन मतदाताओं को “अन कलेक्टेबल” श्रेणी में मार्क किया गया है, उनका एक बार फिर सत्यापन किया जाए। जिन जनपदों में डिजिटाइजेशन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, वे मतदान केंद्रों के पुनर्गठन की तैयारी शुरू कर दें।
बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी और ईआरओ उपस्थित रहे।

Recent Comments