शहीद मेजर भूपेन्द्र कण्डारी की 23वीं पुण्यतिथि पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, बोले- बलिदान सदैव देगा प्रेरणा

देहरादून, ।  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को अमर शहीद मेजर भूपेन्द्र कण्डारी, सेना मेडल की 23वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। हाथीबड़कला स्थित शहीद द्वार में मंत्री जोशी ने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अमर शहीद का बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा। मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। उनका त्याग और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड वीरों की भूमि है और यहां के सैनिकों ने देश की सुरक्षा एवं अखंडता के लिए सदैव अद्वितीय साहस का परिचय दिया है। राज्य सरकार शहीदों के सम्मान तथा उनके परिजनों के कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी अमर शहीद मेजर भूपेन्द्र कण्डारी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहीद के पिता गजेन्द्र सिंह कण्डारी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ओपी फरस्वाण (सेनि), अशोक गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, सीएस नेगी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments