सड़क सुरक्षा माह के तहत निकाली जनजागरूकता रैली

ऋषिकेश(आरएनएस)।   सड़क सुरक्षा माह के तहत संभागीय परिवहन विभाग की ओर से मंगलवार को जनजागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। उनसे नियमों के पालन की अपील भी की गई। इससे पूर्व तिपहिया वाहन यूनियन से जुड़े चालकों को सुरक्षित सफर के बारे में अहम जानकारी दी गई।0 मंगलवार को हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित एआरटीओ कार्यालय से आयोजित रैली को आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें ई-ऑटो, रिक्शा और दुपहिया वाहन सवार लोगों ने यातायात नियमों के प्रति शहर के लोगों को जागरूक किया। रैली इंद्रमणि बडोनी चौक से होते हुए दून तिराहा, घाट चौक, कोयलघाटी तिराहे होते हुए कार्यालय पर ही संपन्न हुई। रैली से पहले एआरटीओ कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में आरटीओ ने नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीवन के लिए सड़क सुरक्षा का ध्यान भी जरूरी है। प्रेजेंटेशन के माध्यम से एआरटीओ प्रवर्तन मोहित कोठारी ने दुर्घटना के कारण और सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। कार्यशाला में चालकों को रात्रि में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर रिफ्लेक्टिव जैकेट भी वितरित की गई। मौके पर एआरटीओ प्रशासन रावत सिंह कटारिया, प्रशिक्षु एआरटीओ प्रवर्तन रिशु तिवारी, टीएसआई अनवर खान, संजय शर्मा, मनीष कोहली, वीरेंद्र भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments