देहरादून: SSP देहरादून के निर्देशानुसार आम नागरिकों की सुरक्षा तथा संकट के समय परिवार सदृश सहयोग देने के संकल्प पर अमल करते हुए दून पुलिस की टीम ने रविवार को एक घायल मां-बेटी की समय पर मदद कर उन्हें बचाया। घटना 28 अप्रैल 2026 को बलबीर रोड पर घटी, जब स्कूल से अपनी बच्ची को लेकर जा रही एक महिला का स्कूटी का संतुलन बिगड़कर दुर्घटना हो गई।
घटना स्थल पर मौजूद क्षेत्राधिकारी नगर स्वपनिल मुयाल और उनकी टीम — आरक्षी जीनव चन्द्र पाण्डे तथा आरक्षी चालक नीरज घिण्डियाल — ने एंबुलेंस का प्रतीक्षा न करते हुए अपनी सरकारी गाड़ी से घायल महिला व उसकी बच्ची को त्वरित रूप से नजदीकी अस्पताल पहुँचा कर भर्ती कराया। पुलिस ने महिला के मोबाइल से तत्काल परिजनों से संपर्क कर उन्हें अस्पताल बुलवाया जिससे उपचार में विलंब नहीं हुआ।


अस्पताल में समय पर उपचार मिलने पर घायल महिला के परिजनों ने दून पुलिस की तत्परता व मानवीय मदद के लिए टीम का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। SSP देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को निर्देशित किया गया है कि संकट के समय आम नागरिकों की सुरक्षा और मदद के लिए हर संभव कदम उठाया जाए तथा पुलिस परिचालन में मानवीय संवेदनशीलता को सर्वोपरि रखा जाए।

Recent Comments