लखनऊ। मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह अचानक निधन हो गया। वे 38 वर्ष के थे। प्रतीक यादव को सुबह करीब 6 बजे अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके स्वस्थ जीवनशैली को देखते हुए यह निधन चौंकाने वाला है।
परिवार के सूत्रों के अनुसार, प्रतीक यादव फिटनेस प्रेमी थे। उन्होंने Iron Core Fit जिम चलाया और पशु कल्याण के क्षेत्र में जीवाश्रय फाउंडेशन के माध्यम से सक्रिय योगदान देते थे। उनकी पत्नी अपर्णा यादव (बीजेपी नेता) और परिवार के अन्य सदस्यों ने अभी तक आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से निधन का सही कारण स्पष्ट होने की उम्मीद है।
प्रतीक यादव कौन थे?
प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। वे राजनीति से दूरी बनाए रखते थे और बिजनेस, फिटनेस तथा पशु संरक्षण में रुचि रखते थे। कुछ महीने पहले उन्होंने अपनी पत्नी अपर्णा यादव से तलाक की घोषणा की थी, जिससे परिवार में चर्चा हुई थी, लेकिन बाद में विवाद सुलझ गया था।
अखिलेश यादव और प्रतीक यादव के बीच रिश्ते कभी-कभी तनावपूर्ण रहे, लेकिन मुलायम सिंह यादव के निधन के समय दोनों भाई एक साथ नजर आए थे।
राजनीतिक दलों के नेताओं से श्रद्धांजलि का सिलसिला शुरू हो गया है। पूरे उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है।

Recent Comments