SIR -2026: देहरादून में 98% मतदाताओं को बांटे गणना प्रपत्र, डीएम ने दलों से मांगा सहयोग

देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की प्रगति को लेकर शुक्रवार को जिला कार्यालय में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ बैठक हुई। डीएम ने बताया कि जनपद में 17 जून तक कुल 13,76,813 में से 13,52,297 मतदाताओं यानी 98.22% को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। अब तक 2.06 लाख से अधिक मतदाताओं का डिजिटाइजेशन भी पूरा हो गया है।

बैठक में बताया गया कि 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर प्रपत्र बांट रहे हैं। 14 जुलाई को प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन होगा और दावा-आपत्ति के बाद 15 सितंबर को अंतिम सूची जारी की जाएगी। चकराता में 99.46% और मसूरी में 99.83% वितरण दर्ज किया गया। जिले में 1,881 बीएलओ अभियान में लगे हैं।

पारदर्शिता के लिए भाजपा ने 1,847, कांग्रेस ने 1,765 और सीपीआई(एम) ने 463 बीएलए-2 नियुक्त किए हैं। डीएम ने अन्य दलों से भी बीएलए की सूची जल्द उपलब्ध कराने और मतदाताओं को जागरूक करने का आह्वान किया। जिन मतदाताओं को प्रपत्र नहीं मिला है, उन्हें बीएलओ के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। अनुपस्थित, स्थानांतरित या मृत मतदाताओं की सूची सार्वजनिक की जाएगी।

शिकायतों के लिए जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित है। हेल्पलाइन नंबर 0135-1950, 0135-2726066 व मोबाइल 8273702146 पर संपर्क किया जा सकता है।

बैठक में सीडीओ अभिनव शाह, भाजपा से अरविंद जैन, उमेश तिवारी, कांग्रेस, बसपा, आप व सीपीआईएम के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments