NEET-UG 2026 देहरादून में सकुशल संपन्न, एसएसपी ने खुद किया केंद्रों का निरीक्षण, 16 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

देहरादून। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी NTA द्वारा आयोजित NEET (UG)-2026 परीक्षा देहरादून में शांतिपूर्ण और नकलविहीन तरीके से संपन्न हुई। जनपद के 16 परीक्षा केंद्रों पर दून पुलिस ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की। परीक्षा के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कराने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही केंद्रों के आसपास पुलिस को लगातार भ्रमणशील रखकर अवांछित तत्वों पर नजर रखने को कहा।

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों की प्रवेश से पहले राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी में सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग की गई। चेकिंग के बाद ही छात्रों को केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों पर CCTV कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई।

पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर रोक के लिए होटल, ढाबे, धर्मशाला और गेस्ट हाउस में लगातार सघन चेकिंग की गई। अवांछित तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रही। परीक्षा केंद्रों के बाहर भी पुलिस बल तैनात रहा ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

देहरादून पुलिस के अनुसार, एसएसपी के निर्देशों पर राजपत्रित अधिकारी और अधीनस्थ कर्मचारियों ने आपसी समन्वय से ड्यूटी निभाई, जिससे परीक्षा बिना किसी बाधा के पूरी हुई।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments