
मसूरी। नगर पालिका परिषद मसूरी और नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन की शिकायत पर कोतवाली मसूरी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोमवार को गौरव भसीन ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने ई-मेल भेजकर नगर पालिका कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी है। मामले की संवेदनशीलता देखते हुए पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई।
एहतियातन बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को बुलाकर पूरे परिसर की सघन तलाशी कराई गई। घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए गए। हालांकि जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
कोतवाली मसूरी में मु.अ.सं. 21/2026, धारा 351(3), 351(4), 113(ख) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस धमकी भरे ई-मेल के स्रोत और प्रेषक की पहचान के लिए साइबर सेल की मदद से जांच कर रही है।

Recent Comments