
देहरादून / कोटद्वार। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप मंगलवार 24 जून को कोटद्वार दौरे पर रहेंगे। वे गढ़वाल जनपद के दुगड्डा में जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करेंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष विकास नेगी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में संगठन की आगामी रणनीति और कार्यकर्ताओं के कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी।
लौटते समय धीरेंद्र प्रताप कोटद्वार में कांग्रेसजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। प्रेस वार्ता में वे नीट समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए घोटालों, वर्तमान राजनीतिक हालात पर पार्टी का रुख स्पष्ट करेंगे और कांग्रेस के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देंगे।

Recent Comments