
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य सरक्षक वीरेंद्र प्रताप राज कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर गए और आंदोलनकारी आश्रितों के पिछले 10 दिनों से चल रहे सत्याग्रह को समर्थन दिया।
सत्याग्रह स्थल पर सरकार द्वारा आंदोलनकारियों के आश्रितों को दी जाने वाली नौकरी में की जा रही लापरवाही पर आक्रोश व्यक्त किया उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने आंदोलनकारी सम्मान प्रसिद्ध के अध्यक्ष रहते सन 2016 में आंदोलनकारी आश्रितों के लिए दस फीसदी
आरक्षण की व्यवस्था की थी अब करीब 11 वर्ष होने को हैं लेकिन सरकार ने बहुत कम लोगों को इसमें नौकरी दिलाने का काम किया जबकि यह सारा समय राज्य में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यकाल का था उन्होंने आरोप लगाया राज्य आंदोलनकारी को भाजपा सरकार ने भिखारी बना दिया है ।
उन्होंने इस मौके पर सरकार से मांग की की इस मामले में लापरवाही ना रते अन्यथा आंदोलनकारी की आह 2027 के चुनाव में ले डूबेगी । केंद्रीय प्रवक्ता महेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार राज्य निर्माण की मूल भावना की लगातार अनदेखी कर रही है बेरोजगारी का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है इसके प्रति सरकार गंभीर नहीं है स्वास्थ्य शिक्षा के हालात बद से बदतर हो गए हैं इस मौके पर बड़ी संख्या में आंदोलनकारी मौजूद थे जिनमें समिति के प्रवक्ता और महामंत्री नवीन नैथानी अंबुज शर्मा ललित भद्री अध्यक्ष देहरादून नगर चिन्हित राज्य आनदोलनकारी संयुक्त समिति महेश जोशी प्रवक्ता, विपुल नौटियाल एडवोकेट इरशाद अहमद, विनोद असवाल समेत अनेक लोग शामिल थे।

Recent Comments