आईटी पार्क से पंडितवाड़ी तक – MDDA ने एक दिन में तीन अवैध निर्माण किए सील, अवैध निर्माणकर्ताओं में मचा हड़कंप

बिना नक्शे के व्यावसायिक निर्माण पड़े महंगे, उपाध्यक्ष तिवारी की दो टूक — नियम तोड़े तो ध्वस्तीकरण भी होगा

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को एक ही दिन में तीन अलग-अलग स्थानों पर अवैध आवासीय एवं व्यावसायिक निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई कर स्पष्ट संदेश दे दिया कि प्राधिकरण क्षेत्र में नियमों की अनदेखी अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पहली कार्रवाई दोहरण रोड स्थित आईटी पार्क के निकट हुई, जहां पुनीत अग्रवाल द्वारा प्राधिकरण की किसी भी स्वीकृति के बिना व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था। दूसरी कार्रवाई जमन्नीवाला सिंगली रोड पर अरुण कुमार गुप्ता के अवैध व्यावसायिक निर्माण पर की गई, जहां मौके पर निर्माण नियम विरुद्ध पाया गया और तत्काल सील लगा दी गई। तीसरी और सबसे महत्वपूर्ण कार्रवाई पंडितवाड़ी स्थित कैलाश पाम सिटी सोसायटी में राकेश सुरी द्वारा अवैध रूप से निर्मित बेसमेंट एवं ग्राउंड फ्लोर पर की गई।

दोहरण रोड और जमन्नीवाला में कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता शैलेन्द्र सिंह रावत, अवर अभियंता विदिता एवं सुपरवाइजरी टीम मौजूद रही, जबकि कैलाश पाम सिटी में सहायक अभियंता शशांक सक्सेना, अवर अभियंता अभिजीत और पुलिस बल तैनात रहा।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे और जहां भी उल्लंघन पाया जाएगा, सीलिंग के साथ ध्वस्तीकरण तक की कार्रवाई की जाएगी। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने सभी नागरिकों से अपील की कि निर्माण से पूर्व आवश्यक स्वीकृतियां अवश्य प्राप्त करें अन्यथा कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments