सरकार के 5 साल पूरे: 4 जुलाई को ऋषिकेश से ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान ’ का शंखनाद, CM धामी लगाएंगे वृहद जनकल्याण शिविर

देहरादून, । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार के पांच वर्ष पूरे होने पर प्रदेशभर में 7 दिवसीय विशेष वृहद जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जाएगा। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ संकल्प के साथ शुरू हो रहे इस अभियान का आगाज 4 जुलाई को ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान से होगा।

मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं शिरकत करेंगे। शिविर में देहरादून के साथ टिहरी और हरिद्वार से भी बड़ी संख्या में लाभार्थियों के पहुंचने की उम्मीद है। तीनों जिलों के विभागीय अधिकारी ‘इंटीग्रेटेड एफर्ट’ के तहत मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने आईडीपीएल मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि ऋषिकेश ‘स्ट्रैटेजिक लोकेशन’ है, इसलिए यहां भारी भीड़ उमड़ेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ‘त्वरित लाभ और त्वरित समाधान’ होना चाहिए।

कार्यक्रम में विशाल चिकित्सा शिविर लगेगा, जहां गंभीर व पुरानी बीमारियों की जांच से लेकर सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं के कार्ड मौके पर ही बनाए जाएंगे। विभिन्न विभागों की स्टॉल लगेंगी, जिससे जनता को कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिले। सुरक्षा, ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ अभियान के तहत शुरू हो रहे ‘सेवा सप्ताह’ के लिए उत्तराखंड सूचना विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी मैदान का निरीक्षण कर मंच, आवागमन, पार्किंग और बैठक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आम जनता को कोई असुविधा न हो, इसके पुख्ता इंतजाम समय पर पूरे किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ अभिनव शाह, पीडी विक्रम सिंह सहित रेखीय विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments