सीएम धामी ने दी ₹495 करोड़ की स्वीकृति, सड़क, मंदिर, पार्किंग से लेकर कुंभ 2027 तक को मिली रफ्तार

देहरादून, :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के समग्र विकास को गति देते हुए विभिन्न योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए कुल ₹495 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति सड़क, सौंदर्यीकरण, शहरी निकायों, कुंभ मेला 2027 की तैयारियों और जनहित की घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दी गई है।

सड़क और संपर्क मार्गों को मिली प्राथमिकता

  1. टिहरी: नरेन्द्र नगर विधानसभा में भारपुर-पोंथ मोटर मार्ग फेज-1 के 4.075 किमी पुनर्निर्माण के लिए ₹3.08 करोड़ स्वीकृत।
  2. पिथौरागढ़: धारचूला में जुम्मा मल्ला ग्वार से छिपला सरोवर तक मार्ग निर्माण हेतु ₹80.35 लाख, प्रथम किश्त ₹48.21 लाख
  3. उधमसिंहनगर: सितारगंज विधानसभा में 4 मार्गों के पुनर्निर्माण के लिए कुल ₹3.69 करोड़ स्वीकृत। इसमें गोविन्दनगर मार्ग ₹92.39 लाख, गऊघाट मार्ग ₹1.81 करोड़, बाजार से शमशान घाट मार्ग ₹98.71 लाख और करधरिया मार्ग ₹96.23 लाख शामिल हैं।
  4. हरिद्वार: लक्सर में सतसंग भवन महाराजपुर से गंगदासपुर तक मार्ग सुधारीकरण हेतु ₹3.72 करोड़। कनखल में सीसी मार्गों के लिए ₹83 लाख स्वीकृत।

धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का सौंदर्यीकरण

  1. अल्मोड़ा: सल्ट में शिव मंदिर भिकियासैंण निर्माण एवं सौंदर्यीकरण हेतु ₹53.51 लाख, प्रथम किश्त ₹32.10 लाख
  2. अल्मोड़ा: चौखुटिया के मांसी में रामपादुका मंदिर पर स्नान घाट निर्माण के लिए अवशेष ₹37.60 लाख
  3. पिथौरागढ़: ग्राम गुंजी के सर्वांगीण विकास हेतु ₹4.62 करोड़ स्वीकृत।

शहरी विकास और आधारभूत ढांचा

  1. नैनीताल: रामनगर पुरानी तहसील की भूमि पर बहुमंजिला पार्किंग निर्माण हेतु ₹38.58 करोड़
  2. चम्पावत: एडवेंचर पार्क निर्माण के लिए ₹3.05 करोड़, इस वर्ष ₹1.22 करोड़ जारी।
  3. चम्पावत: महिला प्रौद्योगिकी पार्क स्थापना हेतु ₹60 लाख, प्रथम किश्त ₹36 लाख
  4. देहरादून: संभागीय परिवहन कार्यालय भवन के द्वितीय तल निर्माण हेतु ₹5.38 करोड़
  5. पिथौरागढ़: डीडीहाट में सिविल जज न्यायालय में शिशु गृह स्थापना हेतु ₹96 हजार
  6. उधमसिंहनगर: 31वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर में आरटीसी एवं बैरक निर्माण हेतु ₹19.91 करोड़, प्रथम किश्त ₹3.14 करोड़

स्थानीय निकायों को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री ने छठे राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों की प्रत्याशा में सभी शहरी स्थानीय निकायों को ₹328.28 करोड़ और सभी जिला पंचायतों को ₹82.21 करोड़ की तदर्थ द्वितीय त्रैमासिक किश्त जुलाई-सितम्बर 2026 के लिए स्वीकृत की।

कुंभ मेला 2027 की तैयारी

हरिद्वार कुंभ मेला 2027 में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ₹43.87 करोड़ स्वीकृत, जिसमें प्रथम किश्त ₹17.55 करोड़ जारी होगी।

कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में वृद्धि

राज्य सरकार और स्वायत्त निकायों के कर्मचारियों को 1 जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता बढ़ाने का अनुमोदन।

  • पांचवां वेतनमान: 474% से बढ़कर 483%
  • छठा वेतनमान: 257% से बढ़कर 262%

मार्गों के नाम बदले

  1. रानीखेत में बिडोरा-छेवी पातशाही गेट से धूमखेडा मार्ग का नाम “साहिबजादे फतह सिंह रोड”
  2. सौनी-डौडाखाल-तिपोला मोटर मार्ग का नाम राज्य आंदोलनकारी स्व. पूरण सिंह डंगवाल के नाम पर।

पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड विकास, 495 करोड़ स्वीकृति, कुंभ 2027, सड़क निर्माण, महंगाई भत्ता, उत्तराखंड सरकार

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments