कुमाऊँ में भी गूंजेगी SGRR की अलख, शिक्षा-स्वास्थ्य विस्तार को सरकार का पूरा सहयोग

देहरादून। उत्तराखण्ड के शहरी विकास एवं पर्यावरण मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद भी लिया। परंपरा के अनुसार उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि श्री दरबार साहिब आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र है। यहां आकर आत्मिक सुकून के साथ नई प्रेरणा मिलती है। उन्होंने SGRR ग्रुप के कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा में अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं।

मंत्री कैड़ा ने सुझाव दिया कि अब इन संस्थानों की सेवाओं का लाभ कुमाऊँ मण्डल के लोगों को भी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि SGRR ग्रुप कुमाऊँ में शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों की शाखाएं स्थापित करने की पहल करे, ताकि क्षेत्र के युवाओं और आमजन को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में मिल सकें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा कुमाऊँ मण्डल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किए जाने पर राज्य सरकार हर स्तर पर पूर्ण सहयोग और आवश्यक सहायता देगी, जिससे जनता को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपलब्ध हो सके।

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि गुरु राम राय जी की सेवा, शिक्षा और मानव कल्याण की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए SGRR ग्रुप समाज के हर वर्ग तक शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकार पहुंचाने के लिए समर्पित है। संस्था का उद्देश्य सिर्फ विस्तार नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक सेवा और संस्कार पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनसहयोग और ईश्वर की कृपा से SGRR ग्रुप भविष्य में भी सेवा के नए आयाम स्थापित करेगा।

इस अवसर पर श्रीमहंत जी ने मंत्री को विश्वविद्यालय, अस्पताल और SG RR ग्रुप द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी भी दी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments