भाजपा कार्यकर्ताओं ने धार्मिक अनुष्ठान और सेवा कार्यों से मनाया प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जन्मदिन

पौधारोपण, फल वितरण, जलाभिषेक और गंगा आरती कर दीर्घायु की कामना

देहरादून।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट का जन्मदिन सोमवार को पूरे प्रदेश में धूमधाम और सेवा भाव के साथ मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, जलाभिषेक, पौधारोपण, फल एवं मिष्ठान वितरण और गौ सेवा जैसे कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश अध्यक्ष के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल और प्रदेश सरकार में दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला के नेतृत्व में वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि महेंद्र भट्ट के कुशल नेतृत्व में भाजपा प्रदेश के बूथ-बूथ तक मजबूत हुई है। उनके जन्मदिन पर प्रदेशभर में जनसेवा के कार्य किए गए। विभिन्न जिलों के अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। वहीं देवभूमि के प्रमुख मंदिरों में विशेष जलाभिषेक और पवित्र नदियों के तटों पर गंगा आरती का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि हम भगवान बदरी-केदार, महासू देवता और बाबा बागनाथ से प्रार्थना करते हैं कि वे प्रदेश अध्यक्ष को उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु दें, ताकि वे लंबे समय तक कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते रहें।

कार्यक्रम में दायित्वधारी विनोद उनियाल, सुरेश भट्ट, शादाब शम्स, प्रदेश कार्यालय सचिव जगनमोहन रावत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, हिमांशु संगथानी, राजकुमार पुरोहित, हरीश चमोली, विजय खंडूड़ी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments