

देहरादून। तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय टिस्मन 2026 का रविवार को भव्य समापन हुआ। “ग्लोबल पावर पॉलिटिक्स इन द एज ऑफ डिस्रप्शन” थीम पर आधारित इस मॉडल यूनाइटेड नेशन्स सम्मेलन में देशभर के 300 से अधिक युवा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। द सिंधिया स्कूल और द दून स्कूल सहित कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र इसमें शामिल हुए।
सम्मेलन का शुभारंभ इकोल ग्लोबल इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या कंचन खांडके ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान तुलाज़ के प्रधानाचार्य रमन कौशल, उप-प्रधानाचार्य संजय शर्मा और मिडिल स्कूल की प्रधानाध्यापिका डॉ. वरिंदर कौर भी उपस्थित रहीं। उद्घाटन में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ एकांकी ‘ए ग्लिच इन द टाइमलाइन’ पेश की, जिसमें इतिहास और तकनीक का संगम दिखा।
मुख्य अतिथि कंचन खांडके ने कहा कि आज के युवा केवल भविष्य के नेता नहीं, बल्कि वर्तमान के बदलावकारी हैं। उन्होंने सहानुभूति, शांति और मानवीय गरिमा पर जोर दिया। प्रधानाचार्य रमन कौशल ने सहयोग, नैतिक निर्णय और भावनात्मक बुद्धिमत्ता को भविष्य के नेतृत्व की कसौटी बताया।

सेक्रेटरी जनरल अनिका गुलाबदास की घोषणा के बाद यूएन सिक्योरिटी काउंसिल, यूएनओडीसी, यूएनएचआरसी, ऑल इंडिया पॉलिटिकल पार्टीज मीट, इंटरनेशनल प्रेस, आईपीएल मेगा ऑक्शन, ब्रेकिंग न्यूज क्राइसिस और सीओपीयूओएस जैसी समितियों में प्रतिनिधियों ने वैश्विक और राष्ट्रीय मुद्दों पर बहस, वार्ता और प्रस्ताव पारित किए।
इस बार सम्मेलन में मानसिक स्वास्थ्य को भी जगह मिली। मेंटल वेलनेस सेशन में छात्रों को शैक्षणिक दबाव और भावनात्मक मजबूती के बीच संतुलन पर चर्चा कराई गई।
समापन समारोह की मुख्य अतिथि वैंटेज हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा शारदा रहीं। उन्होंने सम्मानजनक संवाद और आलोचनात्मक चिंतन को युवा नेतृत्व का आधार बताया। समारोह में “वेविंग योर फ्लैग” और “द अनसंग हीरोज़” नाटक ने तालियां बटोरीं।
पुरस्कार समारोह में द दून स्कूल के अद्वय कपूर को बेस्ट ऑफ द बेस्ट डेलीगेट चुना गया। वैंटेज हॉल को बेस्ट डेलिगेशन ट्रॉफी मिली। तुलाज़ के रिद्धि अग्रवाल को इंटरनेशनल प्रेस कैरिकेचर में स्पेशल मेंशन और श्रेंश को सीओपीयूओएस में हाई कमेंडेशन मिला।

अन्य बेस्ट डेलीगेट: यूएनएससी रुद्राक्ष, यूएनओडीसी कृष्णा चतुर्वेदी, यूएनएचआरसी प्राची धवन, इंटरनेशनल प्रेस जर्नलिज्म भाव्यता थपलियाल, फोटोग्राफी अश्मित सिंह, कैरिकेचर आरुण्या भाटिया, आईपीएल मेगा ऑक्शन यश अरोड़ा, अर्णव सिंह, लव गोयल, ब्रेकिंग न्यूज क्राइसिस संजय सराफ, सीओपीयूओएस अद्वय कपूर, एआईपीपीएम जय अग्रोरिया और पुरंजय सिंह राणा।
डिप्टी सेक्रेटरी जनरल तन्मय जांगिड़ ने समापन की घोषणा की। धन्यवाद ज्ञापन हेड गर्ल अक्षरा ने दिया। आयोजन कन्वीनर संदीप दत्ता के मार्गदर्शन में हुआ। शिक्षकों, सचिवालय और छात्र स्वयंसेवकों ने इसे सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Recent Comments