

देहरादून। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, देहरादून ने एक बड़ी कार्रवाई कर अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता को IIFL वेल्थ मैनेजमेंट से जुड़ा दिखाकर शेयर/IPO में निवेश का झांसा देकर दिनांक 16 दिसंबर 2025 से 28 जनवरी 2026 के बीच कुल ₹55,48,412/- विभिन्न खातों में RTGS के माध्यम से जमा कराये गए थे।
पुलिस ने बैंकिंग व तकनीकी साक्ष्यों की जांच में पता लगाया कि PNB खाता संख्या 2898000105250822 अभियुक्त प्रभजीत सिंह के नाम पर है। उक्त प्रकरण में शिकायतकर्ता द्वारा प्रथम लेयर के संदिग्ध खाते M/S HARI OM TRADERS में स्थानांतरित ₹25,48,412/- में से कुल ₹8,94,300/- अभियुक्त के खाते में ट्रांसफर हुए थे। ज्यादातर धनराशि अभियुक्त द्वारा चैक और ATM के माध्यम से निकाल ली गई।
साइबर क्राइम टीम ने इस सूचना के आधार पर अमृतसर में दबिश दी और 11 अगस्त 2026 को तारा वाला पुल, जालंधर रोड से प्रभजीत सिंह (20), पुत्र स्व. जोगेन्द्र सिंह, निवासी गली नंबर 07, भल्ला कॉलोनी, छेहरटा, अमृतसर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 01 मोबाइल फोन और 01 SMS अलर्ट नंबर बरामद हुआ है।
पूछताछ में अभियुक्त ने अन्य बैंक खातों से भी साइबर ठगी की रकम आहरित करने की जानकारी दी है और गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी दीं। पुलिस ने बताया कि मामले में बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी व शेष धनराशि की बरामदगी हेतु अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है।
एसटीएफ./साइबर टीम में निरीक्षक विजय भारती इस कायर्वाही के विवेचक रहे। टीम में उप निरीक्षक रमन बिष्ट, अ0उ0नि0 पवन कुमार यादव तथा कानि0 सोहन बडोनी भी शामिल थे।

Recent Comments